व्‍यापम घोटाला: मुख्‍यमंत्री शिवराज की पत्‍नी साधना सिंह भी घोटाले में शामिल

shivraj singh chauhan
भोपाल। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने यहां तक आरोप लगाए गए हैं कि व्‍यापम घोटाले में कई वरिष्‍ठ आईएएस अफसर और वरिष्‍ठ शिक्षा अधिकारी भी शामिल हैं।

राज्य में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉल डीटेल्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के घर से किसी महिला ने घोटाले में जेल गए मुख्य आरोपी MPPEB कंट्रोलर पंकज त्रिवेदी व सिस्टम ऐनालिस्ट नितिन मोहिंद्रा को 139 बार फोन किया। केके मिश्रा ने कहा, 'मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके घर से किस महिला ने किस काम के लिए पंकज त्रिवेदी और नितिन मोहिंद्रा को 139 बार फोन किया।'

केके मिश्रा ने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक एग्जाम में पास हुए 19 लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ससुराल गोंदिया (महाराष्ट्र) से हैं। उन्‍होंने कहा है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में ईमानदारी और पारदर्शिता की बात करते हैं। अब यह देखना है कि गंगा की सफाई के लिए मंत्री उमा भारती उनके कैबिनेट में कब तक रहती हैं।' मध्य प्रदेश की कई परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए कई स्तर पर घोटाले होने की आशंका है। हाई कोर्ट की निगरानी में एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+