MP Voter List: मध्य प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया? फटाफट ऐसे करें चेक
MP Voter List 2025-26 (SIR Madhya Pradesh): मध्य प्रदेश के लाखों मतदाताओं के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। चुनाव आयोग ने मंगलवार 23 दिसंबर को राज्य में Special Intensive Revision यानी SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस ड्राफ्ट लिस्ट में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कहीं आपका नाम भी तो इस सूची से बाहर नहीं हो गया। अगर आपको भी यह चिंता सता रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नाम चेक करने से लेकर दोबारा जुड़वाने तक की पूरी प्रक्रिया यहां समझिए।

▶️ MP SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट (MP voter name removed)
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए 42.74 लाख नामों में 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा करीब 8.40 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनकी सही तरीके से मैपिंग नहीं हो पाई है। यानी उनके पते या अन्य विवरण सत्यापन में समस्या आई है।
ड्राफ्ट लिस्ट जारी होते ही राजनीतिक हलकों से लेकर आम नागरिकों के बीच हलचल तेज हो गई है। वजह साफ है, वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और अगर नाम सूची से कट जाए तो मतदान का हक भी चला जाता है।
▶️ MP ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? (check voter List name MP)
ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम जांचने के दो आसान तरीके हैं।
ऑनलाइन तरीका
- आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जा सकते हैं। यहां आप EPIC नंबर डालकर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। इतना करते ही आपको स्क्रीन पर आपकी वोटर डिटेल्स दिखा जाएगी।
- मध्य प्रदेश के मतदाता चाहें तो ceoelection.mp.gov.in यानी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी सीधे सर्च कर सकते हैं।
- इसके अलावा स्मार्टफोन यूजर्स Voter Helpline App डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में 'Search in Electoral Roll' विकल्प चुनें और नाम, पिता का नाम या वोटर आईडी यानी EPIC नंबर डालकर अपनी स्थिति चेक करें।
ऑफलाइन तरीका
अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, तो अपने इलाके के Booth Level Officer (BLO) से संपर्क करें। हर पोलिंग बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उनके पास उपलब्ध रहती है। इसके अलावा तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में भी सूची देखी जा सकती है। राजनीतिक दलों के Booth Level Assistant (BLA) भी इस मामले में मदद कर सकते हैं।
▶️पुरानी लिस्ट में नाम था, नई ड्राफ्ट में नहीं है तो क्या करें
अगर आपका नाम 2003 या किसी पुरानी वोटर लिस्ट में था, लेकिन 2025 की ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ड्राफ्ट लिस्ट अंतिम नहीं होती। सत्यापन के दौरान पता बंद होना, घर पर न मिलना, डुप्लीकेसी या तकनीकी कारणों से नाम हट सकता है।
आप अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए दावा कर सकते हैं। इसके लिए Form-6 भरना होगा। यह फॉर्म आप Voter Helpline App के जरिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन BLO के पास जमा कर सकते हैं।
▶️ नाम जुड़वाने के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी (SIR Documents)
दस्तावेज आपकी जन्मतिथि पर निर्भर करते हैं।
- अगर आपका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है, तो जन्मतिथि और जन्मस्थान का कोई एक प्रमाण पर्याप्त होगा।
- अगर जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच हुआ है, तो जन्म प्रमाण के साथ माता या पिता में से किसी एक की भारतीय नागरिकता का प्रमाण देना होगा।
- अगर जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है, तो जन्म प्रमाण के साथ माता और पिता दोनों की भारतीय नागरिकता का प्रमाण जरूरी होगा।
▶️ क्या हटाए गए नामों की अलग सूची भी आएगी
हां। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए यह व्यवस्था की है। जब फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी, तब उसके साथ हटाए गए नामों और उनके कारणों की अलग सूची भी प्रकाशित की जाएगी। इससे मतदाताओं को यह समझने में आसानी होगी कि उनका नाम क्यों हटाया गया था।
▶️ क्यों जरूरी है तुरंत नाम चेक करना?
वोटर लिस्ट में नाम होना ही मतदान का आधार है। अगर आपने समय रहते अपना नाम नहीं चेक किया और सुधार नहीं कराया, तो चुनाव के दिन आप वोट डालने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आज ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत दावा दर्ज कराएं। लोकतंत्र में आपकी एक वोट की ताकत सबसे बड़ी है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications