MP News: स्कूटी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया वितरण, दी प्रेरणादायक सलाह

11 सितंबर को, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7832 छात्रों को स्कूटी बांटी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। यह पहल व्यापक शैक्षिक सहायता प्रयासों का हिस्सा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 सितंबर का दिन स्कूली बच्चों के लिए यादगार बन गया। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7832 विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने एक बच्ची की स्कूटी पर पीछे बैठकर राइड का आनंद भी लिया और बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, लाइसेंस बनवाने और नंबर प्लेट लगवाने की सलाह दी।

Scooter Distribution for Students in Madhya Pradesh

स्कूटी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गिफ्ट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में सीएम ने सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से अधिक बच्चियों को ₹61.12 करोड़ और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 20 हजार से अधिक बच्चियों को ₹7 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बच्चों को बेहतर भविष्य के अवसर मिल रहे हैं। स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल, कॉपी-किताबें जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, "आज भारत का समय है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।"

सीएम यादव ने बताया कि राज्य में कभी सरकारी स्कूलों की स्थिति दयनीय थी, लेकिन अब सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना से शिक्षा का स्तर ऊंचा हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बच्चों को पेन तक नहीं दिया। वहीं, वर्तमान सरकार ने सिंचाई क्षेत्र को 52 लाख हेक्टेयर तक विस्तार दिया है और केन-बेतवा लिंक परियोजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है।

युवाओं को नौकरी देने वाला बनाना है लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी देने वाला बनाना है। पिछले 15 वर्षों में 1300 करोड़ रुपये से 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप, 3000 करोड़ रुपये से 1 करोड़ से अधिक साइकिलें और 250 करोड़ रुपये से 23 हजार से अधिक स्कूटी वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।

शिक्षा मंत्री और सहकारिता मंत्री की सराहना

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह दिन बच्चों के लिए जश्न का है। उन्होंने बच्चों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। खेल-सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है और सांदीपनि विद्यालयों के मॉडल को अभिभावकों से सराहना मिल रही है।

सेनिटेशन और स्टेशनरी के लिए भी मिली सहायता

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा की सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत कक्षा 7वीं से 12वीं तक की 20 लाख 37 हजार बच्चियों को ₹300 प्रति वर्ष की राशि प्रदान की। साथ ही, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत हॉस्टल में रह रही बच्चियों को टीएलएम और स्टायपंड के लिए ₹3400 प्रति वर्ष दिए गए।

> &s=19

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+