Delhi Coaching Centre Incident: सांसद पप्पू यादव का बड़ा दावा, मौत के आंकड़े छुपा रही है सरकार
MP Pappu Yadav On Delhi coaching Centre Deaths: नयी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुसे बारिश के पानी में डूबने से 3 युवाओं की मौत का मुद्दा संसद में भी गूंज रहा है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस हादसे को लेकर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने दावा कि हादसे का शिकार बने छह लोग अब भी लापता की सूची में है।
पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि दिल्ली कोचिंग सेंटर में मौतें,"वहां तीन लोगों की मौत नहीं हुई है, छह लोगों के लापता होने की सूची है, मेरा मानना है कि 10-12 लोगों का हिसाब नहीं है। छुपाने की कोशिश चल रही है. कोचिंग (सेंटरों) पर एक कानून या दिशानिर्देश लाया जाना चाहिए। छात्र कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, उनका शोषण हो रहा है।

ज्ञात हो कि कल ही लोकसभा में पप्पू यादव ने कहा था कि सरकार की तरफ से कोचिंग के लिए कोई मानक तय नहीं किये गए है। इस तरह की लापरवाही बार-बार होती है। कोटा में भी कई छात्रों की मौत हुई है। बार बार सवाल भी उठते हैं, किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है।
गौरतलब है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ आइएएस कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी अचानक बेसमेंट में घुस गया था। पानी का दबाव इतना अधिक था कि बेसमेंट में बने लाइब्रेरी में मौजूद छात्र-छात्राओं को बाहर निकलने का अवसर भी नहीं मिला। झटपट ही करीब 12 फीट तक पानी बेसमेंट में भर गया। इस हादसे में 3 विद्यार्थियों की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा विद्यार्थियों का रेस्क्यू किया गया था।
यह भी पढ़ें PM Modi in CII: 2014 से पहले हम कहां खड़े थे, इस पर बहस होनी चाहिए, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज












Click it and Unblock the Notifications