Navneet Kaur Rana: राजनीति से पहले फिल्मों में कर चुकी हैं धमाका, लीक हुई थी बोल्ड तस्वीरें

राजनीति से पहले फिल्मों में कर चुकी हैं धमाका, लीक हुई थी बोल्ड तस्वीरें

नई दिल्ली, जून 8 । महाराष्ट्र के अमरावली से सांसद नवनीत कौर राणा को आज बॉमबे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र की याचिका खारिज कर दी। जाति प्रमाण पत्र को खारिज करने के साथ ही उनपर दो साल रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस फैसले के बाद अब उनकी लोकसभा की सदस्यता भी खतरे में आ गई है।

Recommended Video

    Navneet Kaur Rana को बड़ा झटका, फर्जी बता Bombay HC ने रद्द किया Caste Certificate | वनइंडिया हिंदी
    राजनीति से पहले फिल्मों में मचा चुकी है धमाल

    राजनीति से पहले फिल्मों में मचा चुकी है धमाल


    राजनीति में आने से पहले नवनीत कौर साउथ इंडिया की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्में की है। उन्हें तेलुगू फिल्मों से खासा पहचान मिली। साल 2014 में राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया । वहीं जब वो अमरावली की सांसद बनी तो उनके फोटोशूट की कई तस्वीरें वायरल होने लगी। इस बार से उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

    पढ़ाई छोड़, मॉडलिंग में रखा कदम

    पढ़ाई छोड़, मॉडलिंग में रखा कदम

    नवनीत कौर का जन्म मुंबई में हुआ। 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्हें तेलुगू फिल्मों में ब्रेक मिला और उन्होंने कई फिल्में की। सिर्फ तेलुगू ही नहीं नवनीत कौर को 5 भाषाओं पर कमांड हासिल है। तेलुगू के अलावा कन्‍नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं।

    बॉलीवुड में भी बजा चुकी हैं डंका

    बॉलीवुड में भी बजा चुकी हैं डंका


    तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अलावा वो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है। साल 2005 में उन्होंने फिल्म चेतना द एक्साइमेंट में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन्स किए। फिल्म में उनके साथ पायल रोहतगी भी थी। उनकी चर्चित फिल्मों में यमडोंगा ,मलयालम फिल्म लव इन सिंगापुर हैं जो सुपरहिट रही हैं। साल 2014 के दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसे लेकर उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था।

     2011 में शादी की वजह से चर्चा में रही

    2011 में शादी की वजह से चर्चा में रही

    साल 2011 में नवनीत कौर ने बड़नेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय एमएलए रवि राणा से शादी की। दोनों की मुलाकात बाबा रामदेव के योग शिविर में हुई थी। उनकी शादी भी चर्चाओं में रही थी, क्योंकि इस शादी में उनके साथ 3710 जोड़ों ने सात फेरें लिए थे। सामूहिक शादी कर उन्होंने खूब चर्चाएं बंटोरीं थी।

    फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर राजनीति में की इंट्री

    फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर राजनीति में की इंट्री

    नवनीत कौर ने शादी के बाद फिव्म इंडस्ट्री छोड़ दी और राजनीति में कदम रखा, हालांकि शुरुआत में उन्हें निराशा हाथ लगी। साल 2014 में उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2019 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुई।

    शिवसेना नेता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

    शिवसेना नेता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप


    नवनीत कौर बेबाक नेताओं के तौर पर जानी जाती है। उन्होंने हाल ही में शिवनेता नेता पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल और संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया, जिसके बाद वो चर्चा में आ गईं।

    रेड साड़ी में लड़की ने सिलेंडर उठाकर किया एक्सरसाइज, Video देख उड़ जाएंगे होश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+