MP के मंत्री ने छपवाया विज्ञापन, प्रियंका की तुलना इंदिरा गांधी से की

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 12 जनवरी 1972 को गांधी परिवार में हुआ था। आज उनका 48वां जन्मदिन है। प्रियंका अपना जन्मदिन अमेठी में लोगों के बीच मनाएंगी। प्रियंका के जन्मदिन को मनाने के लिए देशभर में कांग्रेस अलग-अलग तरीका अपना रही है। लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश में अखबारों में एक विज्ञापन छपा है जिसमे प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ दिखाया गया है। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इस विज्ञापन को साझा करते हुए प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।

वही दूरदर्शिता

वही दूरदर्शिता

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने इस विज्ञापन को अखबारों में छपवाया है। जिसमे प्रियंका गांधी की तस्वीर के साथ इंदिरा गांधी की तस्वीर को भी छापा गया है। जिसमे लिखा गया है कि इंदिरा इज बैक। विज्ञापन को प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का प्रतिरूप दिखाया गया है। अखबार में छपे विज्ञापन में लिखा है कि इंदिरा इज बैक.. वही दूरदर्शिता.. वही निष्ठा... वही इच्छाशक्ति... सभी धर्मों और समाज को एक साथ विकास की दिशा में लाने का जज्बा।

प्रियंका के भाषण का हिस्सा

प्रियंका के भाषण का हिस्सा

विज्ञापन को साझा करते हुए सज्जन सिंह ने प्रियंका गांधी के भाषण का हिस्सा भी साझा किया है, 'मैं वचन देती हूं... मैं प्रियंका..भाषण नहीं देती हूं, आपसे दो शब्द कहती हूं जो मेरे दिल में है. डरपोक लोग एक दिन धरती पर तो कब्जा कर सकते हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों पर कभी राज नहीं कर सकते. यह देश सद्भावना, देशप्रेम और आपसी प्यार के आधार पर बना है, लेकिन आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है. मैं इस देश को कभी बंटने नहीं दूंगी, देश की एकता को नहीं टूटने दूंगी, मैं वचन देती हूं'

कई अन्य नेताओं की तस्वीर

कई अन्य नेताओं की तस्वीर

इस विज्ञापन में प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कलमनाथ और राहुल गांधी की तस्वीरें छपी हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय हैं। जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोग घायल हुए उनसे मिलने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची। जेएनयू के घायल छात्रों से भी मिलने के लिए वह पहुंची। प्रियंका गांधी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर बोल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+