काफी अमीर हैं MP कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी, 5 सालों में बढ़ी इतनी संपत्ति, जानिए कुल नेटवर्थ

Jitu Patwari Net Worth: मध्य प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावी हार के बाद, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाकर ओबीसी नेता और दो बार के विधायक जितेंद्र पटवारी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

50 वर्षीय जीतू पटवारी राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से 35,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए। जीतू पटवारी का चयन को अगले साल लोकसभा चुनाव-2024 से पहले हिंदी पट्टी राज्य में एक नई शुरुआत करने के पार्टी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसी बीच जीतू पटवारी अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

Jitu Patwari Net Worth

Who is Jitu Patwari: कौन हैं जीतू पटवारी?

  • जीतू पटवारी का पूरा नाम, जितेन्द्र पटवारी है। वर्तमान में जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और राऊ विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं।
  • 15 साल बाद राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जीतू पटवारी कमलनाथ सरकार के तहत मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री थे। जीतू पटवारी ने साल 2020 की राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान इस्तीफा दे दिया था।
  • जीतू पटवारी का जन्म 19 नवंबर 1973 को इंदौर के पास एक छोटे से शहर बिजलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट मल्टी मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर से पूरी की और फिर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।
  • जीतू पटवारी के दादा कोदरलाल पटवारी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता रमेश चंद्र पटवारी भी कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं।
  • जीतू पटवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2013 में राऊ विधानसभा से विधायक के रूप में की थी। उन्होंने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता लेकिन 2023 में हार गए। वह मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Jitu Patwari Net Worth: जीतू पटवारी की संपत्ति

  • 2023 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक जीतू पटवारी की कुल संपत्ति 18 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जीतू पटवारी की संपत्ति 18 करोड़ 70 लाक 96 हजार 203 है।
  • जीतू पटवारी की देनदारियां यानी लायबिलिटी 3 करोड़ रुपये हैं।
  • 2018 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक जीतू पटवारी की संपत्ति 16 करोड़ से ज्यादा थी। उनकी 2018 में कुल संपत्ति 16 करोड़ 57 लाख 41 हजार 255 थी। यानी पांच सालों में उनकी संपत्ति में लगभग 3 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+