MP News: वाराणसी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया लोकल व्यंजनों का स्वाद, सादगी ने जीता लोगों का दिल

वाराणसी में श्री राम भंडार पर एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए रुकना, उनके मिलनसार नेतृत्व को रेखांकित करता है और भारत की विविध विरासत के एक पहलू के रूप में क्षेत्रीय व्यंजनों के सांस्कृतिक सम्मान को मजबूत करता है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय खान-पान का आनंद लेकर लोगों का दिल जीत लिया। उनकी सादगी और सहजता की झलक उस समय देखने को मिली, जब वे अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुक गए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और आमजन उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

MP CM Mohan Yadav Varansi Food Stop

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गया। यहां मुख्यमंत्री ने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र की अपनी विशेष खान-पान परंपरा होती है, जो वहां की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है। स्थानीय व्यंजन भारत की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस सरल और सहज व्यवहार ने स्थानीय लोगों को प्रभावित किया। लोगों ने उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की खुलकर प्रशंसा की। कई लोगों ने उनके साथ बातचीत भी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि उनसे मिलकर ऐसा नहीं लगा कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच घुलना-मिलना उनकी जनसरोकार वाली छवि को और मजबूत करता नजर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+