Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India vs New Zealand Live: मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,'  दिव्यांग की अपील पर पसीजा सीएम डॉ. यादव का दिल, पल में पूरी की मुराद

उज्जैन जिले के बमनपानी गांव के एक दिव्यांग प्रशंसक द्वारा एक वायरल अपील के बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे के लिए टिकटों का इंतजाम किया। प्रशंसक ने भारत के रंगों में मैच में भाग लिया, आभार व्यक्त किया। यह घटना समावेशी शासन और एक उत्तरदायी प्रशासन को उजागर करती है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित किया है कि वे जनता के दिलों पर क्यों राज करते हैं। उनका मन जनता की एक आवाज पर पसीज जाता है। दरअसल, एक दिव्यांग ने प्रदेश के मुखिया से जब ये कहा कि उन्हें भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे मैच को मैदान से लाइव देखना है, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा, तो ये सुनते ही सीएम डॉ. यादव ने बिना कोई देर किए उनके लिए टिकट का प्रबंध कर दिया। दिव्यांग ने ये अपील वीडियो के जरिये की थी। इच्छा पूरी होने के बाद दिव्यांग ने सीएम डॉ. यादव को धन्यवाद भी दिया।

Madhya Pradesh CM helps disabled fan attend match

गौरतलब है कि, भारत-न्यूजीलैंड मैच लाइव देखने की अपील उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के दिव्यांग अभिषेक सोनी ने की। उन्होंने इस अपील का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी तो उन्होंने दिव्यांग की इच्छा पूरी करने में एक पल नहीं लगाया। अभिषेष सोनी ने वीडियो में कहा, 'मुख्यमंत्री जी प्रणाम। मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं दिव्यांग हूं। मेरे मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मुझे ये खेल बहुत अच्छा लगता है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे वन-डे मैच को लाइव मैदान पर देख सकूं। लेकिन, किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरे लिए टिकट का प्रबंध करा दीजिए।'

उज्जैन के दिव्यांग अभिषेक सोनी को जैसे ही टिकट मिला, वे टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने इंदौर पहुंचे। उन्होंने मैच के टिकट भी दिखाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस टिकट के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। उनका आभार।

बता दें, जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से उन्होंने कई बार मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आम आदमी की तरह जनता से व्यवहार किया है। सीएम डॉ. यादव कभी यूपीआई पेमेंट कर आम खरीदे देखे जा सकते हैं, तो कहीं भी जनता के साथ चाय पीते देखे जा सकते हैं। एक बार वे भुट्टा खरीदने बाजार में उतर गए और बच्चे को दुलार किया। इस वाक्ये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसी तरह एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी मेरा आवास नहीं, बल्कि जनता का आवास है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+