MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: 80 लाख किसानों का इंतजार खत्म! खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment Date: मध्य प्रदेश के करीब 83 लाख किसान इन दिनों एक ही सवाल पूछ रहे हैं-मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त आखिर कब आएगी? दो महीने बीतने को हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 2000 रुपये की अगली किस्त को लेकर अब तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तहत 19 नवंबर को किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे, लेकिन इसके बाद से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।

11 जनवरी को मिलेगा पैसा?
अब किसानों की नजरें 11 जनवरी पर टिकी हैं। इस दिन भोपाल में एक बड़े किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि वर्ष 2026 की औपचारिक घोषणा करेंगे। कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा।
हालांकि सम्मेलन के जारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का कहीं जिक्र नहीं है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि 11 जनवरी को भी किसानों को 2000 रुपये की सीधी सौगात नहीं मिलेगी, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सम्मेलन के दौरान 14वीं किस्त की संभावित तारीख का ऐलान किया जा सकता है।
2000 रुपये कब मिलेंगे?
मध्य प्रदेश सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि साल 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान खेती को लाभ का धंधा बनाने, किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर रहेगा। लेकिन राज्य की सबसे अहम किसान सहायता योजना की अगली किस्त में हो रही देरी सरकार के लिए सवाल खड़े कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 14वीं किस्त फरवरी 2026 तक टल सकती है।
11 जनवरी को होने वाले किसान सम्मेलन में कृषि विभाग की ओर से एक विशेष कृषि कैलेंडर भी जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कैलेंडर में सालभर किसानों को मिलने वाली योजनाओं और लाभों का विवरण हो सकता है। इसी के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
ऐसे चेक करें अपना नाम लाभार्थी सूची में
किसानों को सलाह दी जा रही है कि किस्त जारी होने से पहले वे अपना लाभार्थी स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए-
- ऑफिशियल वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/
- पर जाएं
- 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' पर क्लिक करें
- आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या PM किसान आईडी के जरिए स्टेटस चेक करें
पिछली किस्त कब आई थी?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त किसानों को बिना ज्यादा इंतजार के मिल गई थी। पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी होने के कुछ ही दिनों बाद राज्य सरकार ने भी अपनी किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। इसी वजह से इस बार हो रही देरी किसानों को ज्यादा खल रही है।
अगली किस्त कब मिलेगी फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है ऐसे में आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बार-बार चेक करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications