कमलनाथ ने लगाई फटकार, 'पंचायत के काम के लिए कोई मंत्रालय के चक्कर लगाए, ये बर्दाश्त नहीं'
भोपाल। मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही कमलनाथ एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के कामकाज के तरीकों में बदलाव लाने का निर्देश दिया। सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को चेताया और कहा कि अब यहां पुराना रवैया नहीं चलेगा। कमलनाथ की अधिकारियों के साथ ये बैठक 30 मिनट तक चली। कल ही कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली थी।

अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कमलनाथ ने कहा कि वे बर्दाश्त नहीं करेंगे कि ब्लॉक और पंचायत स्तर पर होने वाले काम के लिए कोई मंत्रालय का चक्कर लगाए। उन्होंने कहा, 'आप सभी उपलब्धियों के लिए काम करते हैं और मैं संतुष्टि के लिए काम करता हूं।' कमलनाथ ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में डिलीवरी सिस्टम फेल है।
कमलनाथ ने कहा कि जो गैरजरूरी योजनाएं हैं, उन्हें बंद कीजिए। सीएम कमलनाथ ने मुख्य सचिव को पार्टी का वचन भी सौंपा और कहा कि इसपर काम करें और रोडमैप तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को व्यवहार में बदलाव लाने की नसीहत भी दी और कहा कि अब नए नजरिए से चीजों को देखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications