क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

MP By Election Results 2020: मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा 19 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर विजयी

मध्य प्रदेश में दो सीटों के अलावा, उपचुनाव के सभी परिणाम घोषित किए गए हैं: आशीष कुंद्रा, उप चुनाव आयुक्त

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। भाजपा ने सबसे ज्यादा 19 सीट हासिल की हैं। बता दें कुल 28 में से 25 सीटें इसी साल मार्च के महीने में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थी। ऐसे में मध्य प्रदेश का उपचुनाव काफी अहम रहा है। मध्य प्रदेश के अलावा, यूपी की 7, गुजरात की 8, कर्नाटक की 2, ओडिशा की 2, झारखंड की 2, नागालैंड की 2, मणिपुर की 5 और तेलंगाना व हरियाणा की भी एक-एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। जानिए, उपचुनाव के परिणाम का पल-पल का लाइव अपडेट।

madhya pradesh by elections 2020

लाइव अपडेट्स

Newest First Oldest First
3:13 AM, 11 Nov

मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा 19 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर विजयी
1:39 AM, 11 Nov

मध्य प्रदेश में दो सीटों के अलावा, उपचुनाव के सभी परिणाम घोषित किए गए हैं: आशीष कुंद्रा, उप चुनाव आयुक्त
1:01 AM, 11 Nov

मध्यप्रदेश उपचुनाव: बीजेपी 17 सीटें जीतती है और कुल 28 सीटों में से 2 पर बढ़त बना लेती है। कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं और 1 पर बढ़त बनाई।
11:51 PM, 10 Nov

पीएम मोदी विधानसभा उपचुनावों में जीत के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा और मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह को बधाई दी।
11:48 PM, 10 Nov

मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है। बीजेपी पर पुन: विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी: पीएम मोदी
11:48 PM, 10 Nov

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। ये नतीजे दिखाते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तेजी से अग्रसर है। उपचुनाव के नतीजे यूपी सरकार के प्रयासों को और ऊर्जा देंगे: पीएम मोदी
9:46 PM, 10 Nov

घाटमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 23820 वोट से हराया।
9:43 PM, 10 Nov

ManipurBypolls: भारतीय जनता पार्टी ने चार और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट जीती।
9:02 PM, 10 Nov

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ उपचुनावों में मरवाही विधानसभा सीट जीती।
9:00 PM, 10 Nov

तेलंगाना में दुब्बका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी जीती।
8:39 PM, 10 Nov

एमपी में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की
8:38 PM, 10 Nov

Nagaland उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती।
8:38 PM, 10 Nov

झारखंड उपचुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती। झारखंड में दो सीटों के लिए मतदान हुआ था।
8:37 PM, 10 Nov

उत्तर प्रदेश​ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 1 सीट जीती। उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर मतदान हुआ था।
8:37 PM, 10 Nov

मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने के लिए मैं राज्य की जनता का आभारी हूं और विकास,प्रगति,जन सेवा ही हमारा संकल्प रहेगा। नतीजों ने साबित किया है कि गद्दार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
8:37 PM, 10 Nov

तेलंगाना में दुब्बका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी जीती।
7:36 PM, 10 Nov

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा ने आरआर नगर और सिरा दोनों सीटों पर जीत दर्ज़ की।
7:36 PM, 10 Nov

Nagaland उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती।
7:36 PM, 10 Nov

झारखंड उपचुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती। झारखंड में दो सीटों के लिए मतदान हुआ था।
7:36 PM, 10 Nov

यह जीत मध्य प्रदेश में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने बूथ स्तर पर अथक मेहनत की है। मध्य प्रदेश के अंदर दिग्विजय और कमलनाथ के गुरूर को तोड़ने का काम जनता ने किया है : वी.डी. शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
6:40 PM, 10 Nov

एमपी में भाजपा ने 14 सीट जीतीं, कांग्रेस ने तीन सीट पर जीत दर्ज की।
6:00 PM, 10 Nov

सुर्खी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने जीत हासिल की है।
6:00 PM, 10 Nov

एमपी में भाजपा को बढ़त जारी है, पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।
5:51 PM, 10 Nov

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की जीत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद की जीत है। एमपी भाजपा विकास और जनकल्याण के काम करेगी, यह इस विश्वास की जीत है, लेकिन इसे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने सुनिश्चित किया है।
5:47 PM, 10 Nov

एमपी की हाटपिपलिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज चौधरी ने जीत दर्ज की।
5:46 PM, 10 Nov

छत्तीसगढ़ में मारवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 34,777 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 81,028 वोट मिले हैं। यहां दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह हैं, उन्हें अब तक 44440 वोट मिले हैं।
5:29 PM, 10 Nov

एपी के इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू के समर्थकों ने हंगामा किया और अधिकारियों पर "कुप्रबंधन" और "अनुचित आचरण" का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार करने की बात कही। प्रेमचंद गुड्डू के बेटे और पार्टी के नेता अजीत बोरासी ने कहा, "ईवीएम सील्स टूटी हुई हैं। अधिकारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। हम कोर्ट जाएंगे।"
5:27 PM, 10 Nov

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं।
5:23 PM, 10 Nov

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, अशोकनगर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री जजपाल जज्जी जी को भारी मतों से विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| अशोकनगर विधानसभा के समस्त मतदाताओं का सहृदय आभार।
5:19 PM, 10 Nov

गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने ट्वीट कर कहा, भाजपा की जीत का परचम !!! देश के गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव और बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की सफलता मोदी-सरकार की जनहितकारी नीतियों की जीत है। मतदाताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।
READ MORE

Comments
English summary
MP By Election Results 2020 Live Updates in Hindi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X