केजरीवाल की जगह सिसोदिया बन सकते हैं सीएम

नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर बाद आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता करते दिल्ली की सत्ता की तस्वीर को साफ कर देंगे। लेकिन जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार तो बनाने जा रही है लेकिन हो सकता है कि अऱविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री न बनें। अगर ऐसा होता है तो उनके साथी मनीष सिसोदिया की लॉटरी लग सकती है और उन्हें सीएम पद मिल सकता है।

वैसे भी अन्ना आंदोलन से हर पल केजरीवाल से साथ रहने वाले मनीष सिसोदिया का आप पार्टी में ऊर्जा मंत्री बनना तय है क्योंकि केजरीवाल के बाद ही सिसोदिया ही आप का सबसे चर्चित चेहरा हैं।

इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से सरकार गठन के बारे में 'हां' और 'ना' में उत्तर मांगने के लिए पांच दिनों तक जनमत संग्रह जैसा अभियान चलाने के बाद सरकार गठन के बारे में पर्याप्त संकेत तो हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा है।

रविवार को इस अभियान का आखिरी दिन था। आप ने कहा है कि अधिकांश प्रतिभागियों ने आप की सरकार बनने का समर्थन किया है। यदि अरविंद सरकार बनाते हैं तो उसमें मंत्री पद का दर्जा पाने के संभावित नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अंतिम फैसला सोमवार सुबह ही लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+