पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट, ममता बोलीं- ये आम लोगों पर ज्यादती

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार सूबे में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं करेगी। बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से जुर्माना की रकम नए कानून में बढ़ाई गई है, उससे वो इत्तेफाक नहीं करतीं। राज्य सरकार के अधिकारियों का भी मानना है इससे आम लोगों पर एक भारी बोझ बढ़ जाएगा। संसद से नया मोटर व्हीकल एक्ट पास होने के बाद एक सितंबर से ये लागू हो गया है। नए कानूनों में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की रकम कई गुना बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल के अलावा भी कई राज्य इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों ने इसमें अपनी ताकत का इस्तेमाल कर बदलाव किए हैं।

Recommended Video

    Motor Vehicle Act 2019 को Mamata Banerjee का रेड सिग्नल, कहा- New Law बनेगा बोझ | वनइंडिया हिंदी
    New motor vehicle law harsh on people wont enforce in west bengal Mamata Banerjee

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं हैं लेकिन जुर्माने की रकम बढ़ा देना इसका कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लगातार सड़क यातायात को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। हम लोगों से कह रहे हैं कि सही तरीके से ड्राइव करें और अपनी जिंदगी बचाएं। इसी से दुर्घटनाएं कम हुई हैं। नया मोटर व्हीकल एक्ट लोगों पर बड़ा बोझ है। सरकार को ये देखने की जरूरत है कि जमीन पर क्या सच्चाई है और लोगों पर इसका क्या असर होगा। हमने सदन में भी इस एक्ट का विरोध किया था। यह केंद्र का राज्य के संघात्मक ढांचे में हस्तक्षेप हैं।

    1 सितंबर से लागू हुए मोटर व्हीकल एक्ट में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। इसका एक बड़ा तबका विरोध भी कर रहा है। कई इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां वाहन की कीमत से ज्यादा का चालान कर दिया गया है। वहीं नोएडा में एक शख्स को पुलिस ने चैकिंग से दौरान धमकाया और गाड़ी पर डंडे मारे। इसी दौरान उसको हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

    कई राज्य सरकार नए कानून का विरोध कर रहे हैं। गुजरात सरकार ने जुर्माने को 90 फीसदी तक कम करने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने भी इस पर विचार करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+