MOTN Survey ने खोली कांग्रेस,राहुल गांधी की पोल? INDIA Bloc अगुवाई के लिए कौन पहली पसंद? खुलासे करेंगे हैरान
MOTN Survey INDIA Bloc: सी-वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे के ताजा आंकड़े देश की राजनीति को लेकर कई बड़े संकेत दे रहे हैं। INDIA ब्लॉक के नेतृत्व से लेकर कांग्रेस की भूमिका और राहुल गांधी के प्रदर्शन तक-इस सर्वे में बहुत कुछ ऐसा सामने आया है, जो विपक्ष की रणनीति पर नए सवाल खड़े करता है।
दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ कांग्रेस को गठबंधन की कमजोर कड़ी माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ उसी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को INDIA ब्लॉक की अगुवाई के लिए पहली पसंद बताया गया है।

क्या कहता है Mood of the Nation सर्वे?
India Today और C-Voter की ओर से किया गया 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे 8 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच हुआ। इस दौरान देशभर में 36 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। सर्वे का मकसद मौजूदा राजनीतिक माहौल और मतदाताओं की सोच को समझना था। नतीजों में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को लेकर जनता की राय साफ नजर आती है।
INDIA ब्लॉक की अगुवाई के लिए पहली पसंद कौन?
- सर्वे में लोगों से सीधा सवाल पूछा गया कि INDIA ब्लॉक का नेतृत्व किस नेता को करना चाहिए। विकल्प थे-राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव।
- जनवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक 29 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को सबसे उपयुक्त नेता माना। ममता बनर्जी 7 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को 6-6 फीसदी समर्थन मिला।
- अगर पुराने आंकड़ों से तुलना करें तो तस्वीर ज्यादा नहीं बदली है। अगस्त 2025 में भी राहुल गांधी 28 फीसदी के साथ सबसे आगे थे। इससे साफ है कि बीते कुछ सालों में INDIA ब्लॉक की अगुवाई को लेकर जनता की सोच लगभग स्थिर बनी हुई है।
कौन नेता विपक्ष की अगुवाई के लिए बेहतर?
🔹राहुल गांधी 29%
🔹ममता बनर्जी 7%
🔹अखिलेश यादव 6%
2023 के मुकाबले बदला संतुलन
अगस्त 2023 के आंकड़े इस कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। उस वक्त राहुल गांधी को 24 फीसदी समर्थन मिला था, जबकि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल दोनों को 15-15 फीसदी लोग अगुवाई के लिए उपयुक्त मानते थे। अब 2026 में आते-आते राहुल का ग्राफ ऊपर गया है, जबकि ममता, केजरीवाल और अखिलेश की स्वीकार्यता में गिरावट दिखती है।
नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल का रिपोर्ट कार्ड
राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रदर्शन को लेकर भी सर्वे में सवाल पूछा गया। जनवरी 2026 में उनकी रेटिंग अगस्त 2025 के मुकाबले थोड़ी गिरी है। जहां पहले 28 फीसदी लोग उनके प्रदर्शन को 'आउटस्टैंडिंग' मानते थे, अब यह आंकड़ा 24 फीसदी रह गया है।
'अच्छा' कहने वालों की संख्या 22 से घटकर 20 फीसदी हुई है। वहीं 'खराब' और 'बहुत खराब' मानने वालों का प्रतिशत बढ़ा है। यानी राहुल की स्वीकार्यता बनी हुई है, लेकिन संतोष का स्तर थोड़ा कम जरूर हुआ है।
कांग्रेस का नेतृत्व-राहुल या प्रियंका? कौन बेहतर?
कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर भी सर्वे ने संकेत दिए हैं। जनवरी 2026 में राहुल गांधी को 26 फीसदी और प्रियंका गांधी को 8 फीसदी लोगों ने पार्टी नेतृत्व के लिए उपयुक्त माना। अगस्त 2023 के मुकाबले प्रियंका गांधी के समर्थन में हल्की बढ़त दिखती है, हालांकि राहुल अभी भी स्पष्ट रूप से आगे हैं।
🔷जनवरी 2023
- राहुल गांधी - 26%
- प्रियंका गांधी - 8%
🔷अगस्त 2023
- राहुल गांधी - 32%
- प्रियंका गांधी - 9%
क्या कांग्रेस INDIA ब्लॉक की सबसे कमजोर कड़ी?
यह सवाल सर्वे का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा रहा। 40 फीसदी लोगों ने साफ कहा कि कांग्रेस INDIA ब्लॉक की कमजोर कड़ी है। 22 फीसदी ने माना कि कुछ हद तक यह बात सही है। वहीं 12 फीसदी ने इससे इनकार किया और 17 फीसदी का कहना था कि कांग्रेस बिल्कुल भी कमजोर कड़ी नहीं है। इन आंकड़ों को जोड़ें तो करीब 62 फीसदी लोग किसी न किसी रूप में कांग्रेस को गठबंधन की कमजोर कड़ी मानते हैं।
विरोधाभास ही विपक्ष की सबसे बड़ी चुनौती
MOTN सर्वे साफ दिखाता है कि INDIA ब्लॉक की राजनीति विरोधाभासों से भरी है। कांग्रेस को कमजोर माना जा रहा है, लेकिन उसी पार्टी के नेता राहुल गांधी को अगुवाई के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरा भी माना जा रहा है। यही विरोधाभास आने वाले समय में विपक्ष की रणनीति तय करेगा-और शायद उसकी सबसे बड़ी परीक्षा भी बनेगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications