बच्चे पर अचानक गिरने लगी दीवार, Super Woman बनकर मां ने बचाई जान, देखें वीडियो
नई दिल्ली, 23 सितंबर। मां और बच्चे जैसा दुनिया में कोई और रिश्ता नहीं है। हर मुसीबत में उसके साथ मां निस्वार्थ भाव से खड़ी रहती है। मां अपने बच्चे पर मौका पड़ने पर अपनी जान तक न्यौछावर कर देती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खुद अपनी जान को खतरे में डाल देती है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी इस मां को सुपर वूमन कहेंगे।

वीडियो महज 16 सेकेंड है, इस शख्स ने किया है शेयर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो महज 16 सेकेंड का है। आईएफएस नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है दुनिया को मां जरूरत है।

मां ने सुपरवूमेन बनकर बचाई अपने बच्चे की जान
16 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के संग एक दीवार से सटकर बैठी हुई है, तभी उसे महसूस होता है कि दीवार गिर रही है। उसने बच्चे को बचाने के लिए तुरंत खड़ी हो जाती और गिरने लगती है तो मां अपने बच्चे को कवर कर लेती है औऔर सारी ईंटें महिला के ऊपर से होकर ज़मीन पर गिरती हैं। लेकिन इतने बड़े हादसे में मां सारी चोट सहत हुए अपने बच्चे को एक खरोंच भी नहीं आने देती है।

दीवार गिरने के बाद दिखा ये नज़ारा
भगवान का शुक्र है कि बच्चे को बचाने में मां को चोटे तो खूब आती हैं लेकिन उसकी जान बच जाती है। ईंटे गिरते ही एक शख्स आता है जो बच्चे का पिता होता है और महिला अपने बच्चे का जल्दी से गोद में उठाती है और फिर सही सलामत अपने बच्चे को देखकर सकून भरी सांस लेकर उसके पिता को दे देती है और सभी वहां से चले जाते हैं।
The world needs mothers pic.twitter.com/g1tWtL9hmr
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 21, 2021
वायरल वीडियो देख यूजर बोला- मां भगवान से बड़ी होती है
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस मां को सुपरवुमन कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दुनिया को ऐसी बहुत सी मांओं की जरूरत है। वहीं दूसरे ने लिखा मां, भगवान से बड़ी होती है। वहीं कई यूसर्ज मां की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications