VIDEO: PM मोदी की मां हीराबेन ने भी थाली बजाकर कोरोना कर्मवीरों को कहा 'थैंक्यू'
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर आज पूरा देश जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतर रहा है। आज जनता कर्फ्यू की सफलता पर पीएम मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया है। वहीं पीएम के आह्वान पर लोग आज शाम पांच बजते ही अपने घरों से बाहर निकले और ताली, थाली और घंटियां बजाकर महामारी के समय अपनी सेवाएं दे रहे लोगों का सम्मान किया। इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्री, राजनेता और जानमानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी घर से निकलकर थाली बजाकर कोरोना वीरों का अभार जताया।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी छत पर खड़े होकर ताली व थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे कर्मवीरों का सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को शाम पांच बजे घर की चौखट, बॉलकानी, छत पर निकल आए। कोरोना के योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने निवास पर घंटी बजाया। उनके साथ में उनकी पत्नी निर्मला व भतीजे हितेश व हर्ष ने भी बजाई थाली।
पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने जनता कर्फ्यू को पूरा समर्थन दिया है। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से लोगों ने ताली-थाली बजाकर देश की सेवा में लगे लोगों का आभार भी व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications