चाय के लिए कर दी हत्या, बहू के मना करने पर सास के सिर हुआ खून सवार, दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला

Hyderabad News: कोई चाय के लिए किसी की हत्या कैसे कर सकता है? शायद आप भी यही सोच रहे होंगे, लेकिन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से ऐसा ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बहू के चाय बनाने से मना करने के बाद सास के सिर पर इस कदर खून सवार हो गया कि उसने अपनी 28 साल की बहू को दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वारदात अट्टापुर के हसननगर इलाकेकी है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय अजमीरी बेगम की चाय बनाने के विवाद के बाद उसकी सास ने कथित तौर पर गला घोंट दिया। घटना गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Murder for tea

जानकारी के अनुसार महिला और उसकी बहू के बीच चाय बनाने को लेकर मामूली बहस तीखी लड़ाई में बदल गई और फिर गुस्साईं सास ने अपनी बहू को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि फरजाना नाम की आरोपी महिला ने अपनी बहू से चाय मांगी थी, जिसे उसने देने से मना कर दिया।

इसके बाद फरजाना ने अजमेरी का पीछा करते हुए रसोई में जाकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। अट्टापुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सास और बहू के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। सास और बहू के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+