दिल्ली: महिला ने तीन साल की बेटी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, बेटा गंभीर
दिल्ली: महिला ने डेढ़ साल के बेटे, तीन साल की बेटी को चाकूओ से गोदा, लड़की की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली मालवीय नगर में शनिवार सुबह 25 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को चाकूओं से गोद डाला। इससे उसकी तीन साल के बेटी की मौत हो गई, वहीं बुरी तरह से जख्मी डेढ़ साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे महिला ने अपने दो बच्चों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि उनको बच्चों के दादा की ओर से मामले की सूचना दी गई। महिला के सास ससुर उसके घर के सामने ही दूसरे मकान में रहते हैं। महिला ने बच्चों पर हमला किया तो चीखने चिल्लाने की आवाज सुन किसी ने बच्चों के दादा को बताया। जिस पर वो मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। वहीं लड़के का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
आरएसएस, योगी को फेसबुक पर अपशब्द लिखने पर पांच के खिलाफ FIR
पुलिस का कहना है कि घटना में महिला भी घायल है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे पूचताछ के बाद ही मामले के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी कि आखिर क्यों मां ने अपने ही बच्चों को मारने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने बताया है कि महिला का पति ड्राइवर है, जिस समय महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया वह घर पर नहीं था। आसपास के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर एक मां ने क्यों इतना बड़ा कदम उठाया।
शिया वक्फ चेयरमैन ने AIMPLB से अयोध्या की विवादित जमीन से दावा वापस लेने को कहा