Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

17 मई से शुरू होगा रमजान, 15 घंटे का सबसे लंबा रोजा, पढ़ें सहरी और अफ्तार का पूरा टाइम टेबल

नई दिल्ली। मुस्लिमों का पवित्र महीना रमजान शुरू होने वाला है। रहमत का महीना रमजान 17 मई से शुरू होने जा रहा है। अधिकांश मुस्लिम देशों में 17 मई से रमजान की शुरूआत हो रही है। लोगों ने रमजान की तैयारियां शुरू कर दी है। रमजान शुरू होने से पहले सहरी और अफ्तार के समय भी छापे जा चुके हैं। इस टाइम टेबल के मुताबिक इस साल सबसे लंबा रोजा 15 घंटे का पड़ने वाला है। आइए रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले उसके संबंधित कुछ खास बातें जानते हैं।

 17 मई से रमजान की शुरूआत

17 मई से रमजान की शुरूआत

मदरसा फैजुल उलूम ने 17 मई से रमजान की शुरुआत की बात कही है। 30 दिनों के रोजे के बाद 15 जून को ईद मनाई जाएगी। हालांकि ये तारीख आगे पीछे हो सकती है। इस साल रोजे में 5 जुमे पड़ने वाले हैं। पहला जुमा 18 मई को पड़ेगा जबकि 15 जून आखिरी जुमा पड़ेगा, जो अलविदा जुमा होगा।

 15 घंटे का सबसे लंबा रोजा

15 घंटे का सबसे लंबा रोजा

इस साल 15 घंटे का सबसे लंबा जुमा पड़ने वाला है। 14 जून को 15 घंटा और 6 मिनट का जुमा होगा। गर्मी की वजह से इस साल रोजेदारों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 11 जून को शब-ए-कद्र मनाई जाएगी। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रात भर इबादत करते हैं।

 सहरी और अफ्तार का समय

सहरी और अफ्तार का समय

मदरसा फैजुल उलूम ने रमजान के सहरी और अफ्तार की टाइम टेबल जारी की है। जिसके मुताबिक एक रमजान को सहरी 3.36 बजे और अफ्तार 6.23 बजे होगी। दो रमजान को 3.36, 6.23, तीन रमजान को सहरी 3.35 और अफ्तार 6.24 बजे, वहीं चार रमजान को सहरी 3.35 और अफ्तार 6.24 बजे होगा।
रमजान सहरी अफ्तार
पांच रमजान: 3.34 6.25
छह रमजान: 3.34 6.25
सात रमजान: 3.33 6.26
आठ रमजान: 3.33 6.26
नौ रमजान: 3.32 6.27
दस रमजान: 3.32 6.27
11 रमजान: 3.31 6.28
12 रमजान: 3.31 6.28
13 रमजान: 3.30 6.29
14 रमजान: 3.30 6.29
15 रमजान: 3.30 6.30
16 रमजान: 3.30 6.30
17 रमजान: 3.30 6.30
18 रमजान: 3.29 6.31
19 रमजान: 3.29 6.31
20 रमजान: 3.29 6.32
21 रमजान: 3.29 6.32
22 रमजान: 3.28 6.33
23 रमजान: 3.28 6.33
24 रमजान: 3.28 6.33
25 रमजान: 3.28 6.33
26 रमजान: 3.28 6.34
27 रमजान: 3.28 6.34
29 रमजान: 3.28 6.35
30 रमजान: 3.28 6.35

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+