केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू एम्स में भर्ती, नाक की सर्जरी के बाद आज हो सकते हैं डिस्चार्ज
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों का कहना था कि साइनसाइटिस का ऑपरेशन करने के लिए उन्हें भर्ती किया गया था। रिजिजू के कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए गए थे। खबरों के अनुसार, बृहस्पतिवार को रिजिजू का साइनसाइटिस का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद दो से तीन दिन में किरेन रिजिजू को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि पिछले ही महीने किरेन रिजिजू ने एम्स में पथरी का ऑपरेशन कराया था। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एम्स में पथरी का लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया था। पथरी के दर्द से परेशान रिजिजू को एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ था।
वहीं एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कई दिनों से भर्ती हैं। 11 जून से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि यूरिन में संक्रमण की वजह से भर्ती कराए गए वाजपेयी का स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कुछ ही दिनों में पूर्व पीएम घर वापस जा सकते हैं।
और भी पढ़ें: तीन साल की श्रेया को है आंख का कैंसर, आपकी छोटी सी मदद से मिल सकती है मासूम को जिंदगी