लखीमपुर बवाल: मीडिया के सामने आकर अजय मिश्र के बेटे ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- 'मैं वहां नहीं था'

लखनऊ, 4 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को किसान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने अपनी कार किसानों पर चढ़ा दी, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना में अभी तक 8 लोगों की मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मीडिया के सामने आए और खुद को बेगुनाह बताया।

Kheri

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आशीष मिश्र ने कहा कि मैं कार्यक्रम के अंत तक सुबह नौ बजे से बनवारीपुर में था। मेरे खिलाफ आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और मैं इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। साथ ही चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने आगे कहा कि हमारे 3 वाहन एक कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री की अगवानी करने गए थे। रास्ते में कुछ बदमाशों ने पथराव किया और कारों में आग लगा दी। इसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Case: केंद्रीय मंत्री Ajay Mishtra के बेटे Ashish Mishra ने क्या कहा| वनइंडिया हिंदी

    पिता ने कही ये बात
    न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अजय मिश्र ने कहा कि जहां पर ये घटना हुई है, वहां पर मेरा बेटा मौजूद नहीं था। इस बात के सबूत वीडियो के तौर पर मेरे पास हैं। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने 3 बीजेपी नेता और 1 ड्राइवर को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    इलाके में तनाव, इंटरनेट बंद
    वहीं दूसरी ओर घटना ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। रविवार शाम को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खिरी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक दिया। वहीं बीएसपी नेता सतीश मिश्रा भी वहां जाने वाले थे, जिन्हें हाउस अरेस्त किया गया है। इसके अलावा इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+