Morena Crash: दो फाइटर जेट्स के क्रैश के बाद कैसा था मंजर? कई VIDEO आए सामने
मिराज और सुखोई विमान के क्रैश से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें चारों ओर भयानक मंजर दिख रहा है।

भारतीय वायुसेना के दो हाईटेक विमान शनिवार को एकसाथ क्रैश हो गए। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और वो हवा में सिम्युलेटेड कॉम्बैट मिशन को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद अचानक दोनों आग के गोले में तब्दील हुए और जमीन पर आ गिरे। जिससे चारों ओर तबाही का मंजर था। इस घटना से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

कहां-कहां गिरा विमान का हिस्सा?
रक्षा सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यही लग रहा कि दोनों विमान आपस में टकरा गए थे। उनकी रफ्तार काफी ज्यादा थी, ऐसे में एक मुरैना में गिरा, जबकि दूसरे का हिस्सा राजस्थान के भरतपुर में मिला है। चश्मदीदों के मुताबिक उनको आसमान में तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान का हिस्सा मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिरता हुआ दिखा।

कई हिस्सों में बंटा विमान
कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विमान कई हिस्सों में बंट गया था और उसमें आग लगी हुई थी। पहले स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की और फिर पुलिस-फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। मुरैना वाले घटनास्थल पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई थी। लोग विमान के हिस्से के पास जाकर वीडियो बना रहे थे, ऐसे में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वायुसेना ने सबूत इकट्ठा किए
वहीं दूसरी ओर राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित उच्चैन थाना इलाके के पींगोरा गांव के पास मिराज विमान का हिस्सा मिला है। वहां पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। घटना के तुरंत बाद वायुसेना की कई टीमें दोनों जगहों पर पहुंचीं और लोगों को हटाकर हादसे से जुड़े अहम सबूत इकट्ठा किए। फिलहाल दोनों विमानों के ज्यादातर पार्ट्स को पूरी तरह से सिक्योर कर लिया गया है। उनकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह का पता चल पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications