कोरोना की दूसरी लहर में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की गई नौकरी, मई में 12% रही बेरोजगारी दर- CMIE

नई दिल्ली, मई 1। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश के अंदर बहुत बड़े स्तर पर लोगों की नौकरियां गई हैं। Center For Monitoring Indian Economy के सीईओ महेश व्यास ने बताया है कि देश के अंदर कोरोना की दूसरी लहर में 1 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां गई हैं। इसके अलावा पिछले डेढ़ साल में 97 फीसदी परिवारों की इनकम में गिरावट आई है। महेश व्यास ने बताया है कि देश में मई 2021 के अंदर बेरोजगारी दर 12 प्रतिशत रही जबकि ये आंकड़ा अप्रैल 2021 में 8 प्रतिशत था। महेश व्यास ने लोगों की नौकरियां जाने का कारण पूरी तरह से कोरोना की दूसरी लहर को बताया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: दूसरी लहर में एक करोड़ से ज्यादा लोग हुए बेरोजगार-CMIE | वनइंडिया हिंदी
      job less

      अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी तो आएंगी नौकरियां

      महेश व्यास का मानना है कि ऐसा नहीं है कि ये हालात सुधरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि अब देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है तो ऐसे में अब उम्मीद है कि आने वाले समय में जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी पर लौटेगी तो लोगों को रोजगार भी मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि CMIE के सीईओ ने बताया कि जिन लोगों की एक बार नौकरी चली जाती है, उन्हें फिर से रोजगार मिलने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जबकि अनौपचारिक क्षेत्र की नौकरियां जल्दी वापस आती हैं।

      राष्ट्रव्यापी सर्वे में आए ये नतीजे

      CMIE के सीईओ महेश व्यास ने बताया कि उनके संगठन ने अप्रैल महीने के अंदर एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया। इस सर्वे में 1.75 लाख घरों को शामिल किया गया। इस सर्वे में पिछले एक साल के दौरान आय सृजन पर एक संबंधित प्रवृत्ति को परखा गया। इस दौरान केवल 3 प्रतिशत परिवारों ने ही कहा कि आय में वृद्धि देखी गई, जबकि 55 प्रतिशत ने कहा कि उनकी आय में पिछले एक साल में गिरावट आई है।

      आपको बता दें कि देश में बेरोजगारी का स्तर पिछले साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। पिछले साल लॉकडाउन के कारण में मई 2020 में बेरोजगारी दर 23.5 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+