भारत के सिर्फ एक राज्य में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, रोजाना के मामले हो रहे कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली, 3 मार्च: भारत में कोरोना केस तो कम हो गए हैं, लेकिन दुनिया के कई देशों में हालात चिंताजनक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15,00,000 मामले सामने आ रहे हैं। कुछ देशों में मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही। राहत की बात ये है कि भारत में कोरोना केस तेजी से कम हो रहे हैं। मौजूदा वक्त में भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जाते हैं। वहीं दुनियाभर के मामलों में देखें तो भारत से केवल 0.7 प्रतिशत दर्ज किए जाते हैं।

मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में मौतों की संख्या में सकारात्मक स्थिति है। फरवरी 2-8 से, भारत ने औसतन 615 मौतों की सूचना मिली। पिछले हफ्ते में कोविड के कारण 144 मौतें हुईं। मौजूदा वक्त में केवल एक राज्य में 10,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जबकि दो राज्यों में 5000 से 10000 के बीच सक्रिय मामले हैं। शेष राज्यों में 5,000 से कम एक्टिव केस हैं। वहीं केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम में देश के 50% सक्रिय मामले हैं।
Recommended Video
लव अग्रवाल के मुताबिक भारत में औसत साप्ताहिक कोविड सकारात्मकता दर 0.99% है, जबकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या करीब 77,000 है। पिछले 24 घंटों में भारत में केवल 6,561 मामले सामने आए हैं। वहीं आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि मृत्युदर को कम करने में वैक्सीन की अहम भूमिका है। अगर किसी ने पहली खुराक ली है, तो वो 89.9 प्रतिशत प्रभावशीलता रखती है, जबकि दूसरी डोज में ये बढ़कर 99.3 प्रतिशत हो जाएगी।
वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि ये बात साफ हो चुकी कि टीकाकरण ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही देश को कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि से भी बचाया है।












Click it and Unblock the Notifications