गुजरात के Morbi Bridge Collapse से मिला सबक, तेलंगाना में केबल ब्रिज का परीक्षण करेंगे अधिकारी !

Morbi Bridge Collapse के बाद तेलंगाना में एहतियात बरता जा रहा है। तेलंगाना के खम्मम में अधिकारी केबल ब्रिज का परीक्षण करेंगे। Morbi Bridge Collapse lesson telangana khammam cable bridge inspection

गुजरात में Morbi Bridge Collapse के बाद तेलंगाना के खम्मम में अधिकारी केबल ब्रिज का परीक्षण करेंगे। गुजरात के मोरबी में हुई त्रासदी के बाद सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लक्कावरम केबल ब्रिज का फिर से परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि गुजरात में मोरबी केबल ब्रिज गिरने की त्रासदी में करीब 150 लोगों की जान चली गई। इस हादसे से सबक लेते हुए खम्मम जिला पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कस्बे में लक्कावरम टैंक पर केबल पुल की ताकत की दोबारा जांच करने का फैसला किया है।

Morbi Bridge Collapse

200 लोगों की कैपेसिटी

तेलंगाना केबल ब्रिज का उद्घाटन आईटी और शहरी विकास मंत्री के टी रामाराव ने अप्रैल 2022 में किया था। इस परियोजना को पर्यटन विभाग ने लिया था और इसकी लागत 8 करोड़ रुपये थी। इस केबल ब्रिज की लंबाई 200 मीटर है और यह 1.5 मीटर चौड़ा है। पर्यटन विभाग के उप कार्यकारी अभियंता एन रामकृष्ण के अनुसार, केबल ब्रिज 200 लोगों का वजन सहन कर सकता है और अभी तक सुरक्षित है।

सैंडबैग लगाकर पुल की ताकत का टेस्ट

तेलंगाना सरकार ने एक अधिकृत एजेंसी से खम्मम केबल ब्रिज का परीक्षण कराने का फैसला किया है। रामकृष्ण ने कहा, "हमने सिक्योरिटी जांच के लिए हैदराबाद स्थित तीन एजेंसियों की पहचान की है और हम उनसे परामर्श कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि न केवल खम्मम केबल ब्रिज, बल्कि सिद्दीपेट-1 और लक्कावरम-2 में अन्य केबल पुलों का परीक्षण करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि एजेंसी इस पर सैंडबैग लगाकर पुल की ताकत का परीक्षण करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+