क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Monsoon Updates: उत्तर की ओर बढ़ रहा है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, इस दिन जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही मध्य भारत पहुंच जाएगा।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही मध्य भारत पहुंच जाएगा। असम के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्र और दक्षिण गुजरात, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 से 25 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं।

Monsoon

मौसम विभाग का कहना है कि 24 जून से मानसून परिसंचरण में सुधार होने की संभावना है। ऐसा अगले 23 दिनों के दौरान मैडडन जूलियन ऑसीलेशन (एमजेओ) के पश्चिम इक्वेटोरियल हिंद महासागर और आसपास के अरब सागर के सक्रिय चरण, और पूर्वी भारत पर चक्रवात परिसंचरण के विकास से गंगा के मैदानी इलाकों में पूर्वी हवाओं के मजबूत होने से होगा।

इसी कारण जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और केरल के तटीय इलाकों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ स्थानों पर आज सुबह 11:30 से शाम 17:30 बजे तक तूफान की स्थिति पैदा हो सकती है।

Monsoon

पूर्वी भारत में चक्रवात विकसित होने की संभावना है, जो गंगा के मैदानी इलाकों में पूरब से आने वाली हवाओं को मजबूत करेगा।21 जून को देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहे। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से तीन डिग्री अधिक था।

Monsoon

मौसम विभाग के अनुसार इस बार कई राज्यों में बारिश औसत से कम रहेगी। इस मॉनसून मध्य भारत में सामान्य वर्षा होगी लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बादल ज्यादा नहीं बरसेंगे।

इन राज्यों में इस बार सामान्य से भी नीचे बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी इस बार कम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: इन राज्यों में 24 जून से फिर हो सकती है भारी बारिश

English summary
Monsoon Updates: South-West Monsoon To Advances Towards Central India, Rain Expected Between 23rd to 25th June.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X