Monsoon updates: अगले 48 घंटे MP पर भारी, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है, विभाग ने कहा कि भारी बारिश से राज्य में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं, तो वहीं पिछले दो दिनों से बारिश से बेहाल मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका है, आज भी प्रशासन की ओर से यहां अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन देश में जमकर बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें उत्तराखंड, कोंकण-गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं।

अगले 48 घंटे एमपी पर भारी, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के बालाघाट, बेतूल, भोपाल, दामोह, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडावा, खरगोन, मंडला, रायसेन, रतलाम, सागर, सिवनी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब एवं हरियाणा के कुछ इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं।

Monsoon updates: अगले 48 घंटे एमपी पर भारी, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

वैसे पिछले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश का दौर अब रूकने वाला नहीं है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Monsoon updates: अगले 48 घंटे एमपी पर भारी, बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

मानसून के फिर से सक्रिय होने का सबसे बड़ा लाभ खरीफ की 20 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों को लाभ होगा। जबकि 10 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बिजाई तेजी से हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+