Monsoon updates: यूपी-ओडिशा में आज भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज ओडिशा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है, भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि ओडिशा में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है इसलिए राज्य सरकार ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निबटने के लिए जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है तो वहीं उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी है, इसके अलावा आज भारी से भारी बारिश दिल्ली, मेरठ, हापुड़ समेत यूपी के कई इलाकों में भी हो सकती है, इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है।

यूपी में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

आपको बता दें कि उत्तराखंड के लगभग सभी क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने की आशंका है। रविवार को लगभग पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। यही नहीं दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में अब लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं राजस्थान में भी भारी से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ही राजस्थान के पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

यूपी में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के 16 जिलों में अगले 24 घंटो के भीतर अच्छी बारिश हो सकती है। जिसमें जयपुर, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, सवाई-माधोपुर, टोंक, पाली, जोधपुर, नागौर और जालौर शामिल है।

दिल्ली में सामान्य से 19 पर्सेंट बारिश कम हुई

तो वहीं विभाग ने कहा है कि अब तक दिल्ली में सामान्य से 19 पर्सेंट बारिश कम हुई है। इस समय मॉनसून दिल्ली के साउथ से नॉर्थ वेस्ट की तरफ बढ़ रहा है और अब यहां बारिश का दौर थमने वाला नहीं है तो वहीं केरल और एमपी में भी बारिश ने काफी उत्पात मचाया है।

यूपी में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्यप्रदेश में सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून टर्फ लाइन कोटा-जैसलमेर से होकर गुजर रही है, इनके अलावा आज गुजरात, गुजरात, ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+