Monsoon Skin Care Tips: 'हुस्न भी रहे जवां-जवां', बारिश में कुछ इस तरह से रखें खुद का ख्याल
Monsoon Skin Care Tips: इस वक्त पूरे देश में मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है। देश के कई राज्यों में तो रेड अलर्ट घोषित हो चुका है और गुजरात और असम तो बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे हैं। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं बारिश की फुहार से तन-मन दोनों को शांति तो मिलती ही है लेकिन इस दौरान आपको खुद का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है।

आपको पता है कि मानसून सीजन में अक्सर लोगों को एक्ने, चिपचिपेपन और नाक-भौं के फोड़े तंग करते हैं लेकिन अगर आप अच्छे से अपनी त्वचा की देखभाल इस सीजन में करें तो आप बिना परेशानी के ही जवां-जवां दिखेंगी।
खुद को सुंदर रखने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
- भले ही मानसून में बारिश घर के बाहर हो रही हों लेकिन इस दौरान त्वचा को काफी नमी की जरूरत होती है और इसलिए हर किसी को दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है।
- अपने होठों को ड्राईनेस से बचाएं। रोज उस पर दिन में करीब दो बार तो लिप बॉम लगाएं और उसे सूखने ना दें।
- अगर आपके लिप्स ड्राई होते हों पहले आप स्क्रब के जरिए डेड स्कीन को वहां से हटाएं फिर इसके ऊपर कोई लोशन या वैसलीन लगाएं।
- इसके बाद नंबर आता है चेहरे का, आप कोशिश कीजिए कि आपका चेहरा हमेशा क्लीन ही रहे।
- इसके लिए दिन में कम से कम दो बार आप फेशवॉस से अपना चेहरा धोएं क्योंकि साफ चेहरे पर फोड़े-फुंसी नहीं आते हैं।
- चेहरे को ऑयली होने से बचाए अगर आपकी स्कीन ऑयली है तो फिर तो आप बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें, हमेशा अपने फेस को ड्राई रखने की कोशिश करें।
- अपनी एनर्जी और बॉडी की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए जूसी फ्रूट या जूस का सेवन करें लेकिन बाहर के जूस से अच्छा है कि घर के जूस का प्रयोग करें।
- आप खीरा, नीबू, अदरक, कोकोनट वॉटर, संतरा, अंगूर, आंवला मुख्य रूप से अपनी डाईट में शामिल करें।
- घर से बाहर निकलते वक्त वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
- अपने पास हमेशा वेट वाइप्स रखें और इससे ही बाहर जरूरत पड़ने पर चेहरा साफ करें।
- मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर करें भी तो वाटरप्रूफ और उच्च क्वालिटी के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- अच्छी डाईट लें और रेगुलर एक्सरसाइज करें।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव मुक्त रहें।
- सकारात्मक सोचें और खुश रहें।












Click it and Unblock the Notifications