Monsoon Session Live: 'पेगासस' पर हंगामा बरकरार, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली, 9 अगस्त: संसद के मानसून सत्र में किसान आंदोलन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तकरार देखने को मिल रही है। दोनों सदनों में सबसे ज्यादा हंगामा पेगासस जासूसी मामले के लेकर हो रहा है। इसको लेकर ससंद में लगातार गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष लगातार इस मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। वहीं, सरकार ने इस मामले को आधारहीन बताते हुए विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। पढ़िए, संसद की कार्यवाही का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विपक्षी दल के नेताओं से फोन पर बात कर रहे हैं। मैं पीयूष गोयल के साथ पिछले हफ्ते उनसे मिलने भी गया था, पर वो बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। सोते हुए इंसान को जगा सकते हैं, लेकिन जो नाटक कर रहे उनको नहीं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications