मणिपुर पर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा I.N.D.I.A: सूत्र
Monsoon Session: मानसून सत्र के चौथे दिन आज मंगलवार को संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में फैसला लिया गया है कि मणिपुर मुद्दे पर I.N.D.I.A लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा।
सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में I.N.D.I.A पार्टियों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रस्ताव पर चर्चा की है।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ने संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
सूत्रों ने कहा कि सभी दल एक साथ हैं और राज्यसभा के लिए रणनीति बनाई जा रही है। आखिरी बार 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के घटक दलों की बैठक में नोटिस सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई है।
मंगलवार को संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भारत के 26-पक्षीय विपक्षी पार्टी के सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर अपना रात भर का विरोध प्रदर्शन बंद करने से इनकार कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के राज्यसभा से निलंबन का भी विरोध कर रहे हैं, जिन्हें सोमवार को सदन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने शेष सत्र में भाग लेने से निलंबित कर दिया था।
मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ और 11 अगस्त तक चलना है। पहले दिन, कार्यवाही शुरू होने से पहले, पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। जहां मई के पहले सप्ताह से जातीय हिंसा हो रही हैं।
हालांकि, विपक्ष ने उनके '36 सेकेंड' वाले बयान पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मणिपुर मद्दे पर बोले।












Click it and Unblock the Notifications