20 जुलाई से मध्यप्रदेश विधानसभा का शुरू हो रहा पांच दिवसीय मानसून सत्र
20 जून से मध्यप्रदेश विधानसभा का शुरू हो रहा पांच दिवसीय मानसून सत्र
भोपाल। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार, 20 जुलाई 2020 से शुरू होकर शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 तक बुलाया गया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव के अनुसार इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी।

बता दें ये मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का पाँच दिवसीय सत्र 20 जुलाई 2020 से 24 जुलाई 2020 तक होगा। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने और भाजपा के सत्ता पर काबिज होने के बाद विधानसभा सत्र नहीं हुआ था।अब राज्यपाल के अनुमोदन के बाद विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह ने बताया कि पाँच दिवसीय सत्र के दौरान सदन की कुल पाँच बैठके आयोजित की जाएगी।
जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएगें। पन्द्रहवीं विधानसभा के इस सप्तम सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून 2020 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचानाएं 09 जुलाई 2020 तक प्राप्त की जाएगीं। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267 के आधीन दी जाने वाली अधिसूनचाएं विधानसभा सचिवालय में 14 जुलाई तक प्राप्त की जाएगी। बता दें शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के लोगों से चीनी सामान का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए कहा है कि 'प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि चीन में बने हुए सभी सामानों का बहिष्कार करें। स्वदेशी अपनाएं। हमारी सेना भी चीन को जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications