दिल्ली-NCR से गायब हुए बादल, अब इस तारीख से फिर होगी झमाझम बारिश

दो दिन की बारिश के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी, अब इस तारीख को होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार दो दिन तक झमाझम बरसने के बाद मॉनसूनी बादल अब आसमान से गायब हो गए हैं। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में दो दिन हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया था और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली थी। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगहों पर मध्यम बारिश देखने को मिली। लेकिन...शुक्रवार को सूरज अपनी पूरी तपिश के साथ निकला और मौसम फिर से गर्म हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार यानी 20 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर पहले की तरह शुष्क हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की अगली झमाझम कब होगी, इसे लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।

इस तारीख को दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल

इस तारीख को दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में हुई दो दिन की बारिश के बाद अब मॉनसूनी बादल कुछ दिन के लिए दूर चले जाएंगे। 20 जुलाई से मौसम में फिर से पहले जैसी गर्मी देखने को मिलेगी और यह स्थिति 22 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद 23 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मॉनसून की झमाझम बारिश होगी। हालांकि 23 जुलाई को होने वाली बारिश हल्की होगी, लेकिन 24 और 25 जुलाई को बारिश में तेजी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीन दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। इसके अलावा बारिश में चल रही कमी भी काफी हद तक दूर होगी। यानी दिल्ली एनसीआर के लोगों को अब अगली बारिश के लिए 3 दिनों का इंतजार करना होगा।

दो दिन की बारिश से घटा प्रदूषण

दो दिन की बारिश से घटा प्रदूषण

आपको बात दें कि लंबे इंतजार के बाद बीते सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही और तापमान में काफी हद तक गिरावट आई। बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इन दो दिनों की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को धूल व प्रदूषण से राहत मिली। हालांकि सोमवार से पहले भी कई दिनों से यहां आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मौसम में गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया था। मॉनसून की इस बारिश से लोगों को काफी सुकून मिला।

कई राज्यों में बारिश से तबाही

कई राज्यों में बारिश से तबाही

दूसरी तरफ देश के कुछ इलाकों में बारिश ने जबरदस्त कहर ढाया हुआ है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से कई लोगों की जान जा चुकी है। बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें उन्नाव, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदौली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं। यूपी, उत्तराखंड के अलावा बिहार में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। बिहार के कई इलाके बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं। लोगों को पीने के लिए पानी और खाने के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

असम में 53 लाख लोगों पर आफत

असम में 53 लाख लोगों पर आफत

इसके अलावा असम में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। बाढ़ ने असम में हाहाकार मचाया हुआ है। बाढ़ के कारण हालात इस हद तक भयावह हो चुके हैं कि असम के 28 जिलों के 4128 गांवों में 53 लाख से ज्यादा लोगों की जान पर बन आई है। वहीं, काजीरंगा नेशनल पार्क का करीब 95 फीसदी हिस्सा भी बाढ़ में डूब चुका है। आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक बाढ़ में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भरने से 17 जानवरों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में जानवर अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भाग रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ के खराब हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और स्थिति से निटपने के लिए केंद्र से राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+