अगले 48 घंटे राजधानी दिल्ली पर भारी, मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-समेत देश के कई इलाकों में अगले 48 घंटों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून ने एक बार फिर से मजबूती पकड़ ली है। एक बार फिर से मॉनसून ने दिल्ली की ओर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 दिल्ली समेत इन इलाकों में भारी बारिश

दिल्ली समेत इन इलाकों में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून में एक बार फिर से मजबूती आई है और दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में एक बार फिर से 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस बार मॉनसून में देरी हुई है,लेकिन अब एक बार फिर से इसने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार अच्छी बारिश के संकेत हैं। वहीं खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है कृषि मंत्री ने कहा है कि मॉनसून पूर्व कम बारिश से सूखे की स्थिति उत्पन्न होगी इसके कोई संकेत फिलहाल नहीं मिल रहे हैं, हालांकि सरकार स्थिति की पूरी निगरानी कर रही है।

 यहां होगी भारी बारिश

यहां होगी भारी बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 जुलाई को दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, हरियाण, चंड़ीगढ़, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं इन दो दिनों में हिमाचल में भी भारी बारिश को लेकर प्रशासन को अलर्ट किया गया है । यहां 28 जुलाई तक मौसम खराब रहने का भी अनुमान है। भूस्ख्लन जैसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रसासन को अलर्ट किया गया है।

तापमान में गिरावट

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल रहेंगे। 25 जुलाई से दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान जताया गया । बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+