VIDEO: इस एक्ट्रेस के घर में घुसा बंदर, खाया Breakfast, फिर जमकर मचाई तोड़फोड़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा के कमरे में गुरुवार को अचानक एक बंदर घुस आया। इस बंदर ने ना सिर्फ अभिनेत्री का सुबह का नाश्ता खाया बल्कि उसके बाद कमरे जमकर उत्पात मचाया। अभिनेत्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और अपने इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को शेयर किया है। सौंदर्या अनुपम खेर, हिमांश कोहली के साथ फिल्म 'रांची डायरीज' में लीड रोल निभा चुकी हैं।

monkey enters into actress Soundarya Sharmas room, had breakfast

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए सौंदर्या ने लिखा कि, ठग लाइफ.....वह सुबह-सुबह मेरे कमरे में घुस गया और सुबह का नाश्ता किए बगैर जाने से इनकार कर दिया.....अपना नाश्ता खत्म करने के बाद... उसने मेरे बिस्तर पर आराम फरमाया और सोया, जबकि मैं उस वक्त चिल्ला रही थी और इस वीडियो को रिकॉर्डिग कर रही थी, क्योंकि मेरे पास इसके अलावा और कोई चारा नहीं था।

सौंदर्या शर्मा द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर फैन्स लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कंमेट बंदर के लिए कमेंट किया, अथिति तुम कब जाओगे? सौंदर्या शर्मा ने 2017 में अनुपम खेर निर्माता फिल्म रांची डायरीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद वह बेहद ही कम फिल्मों में देखने को मिली हैं। वहीं हाल ही में सौंदर्या शर्मा की बेहद ही सेक्सी अंदाज वाली फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+