समाधि के नाम पर गुफा में बैठा था साधू, अंदर का इंतजाम देख दंग रह गई पुलिस

Recommended Video

    Rajasthan में साधू की गुफा में मिला आलीशान सामान । वनइंडिया हिंदी

    जोधपुर। राजस्‍थान के झालमंड स्थित खेजड़ली मार्ग पर पुलिस ने धूणेश्‍वर महादेव मंदिर के नीचे गुफा में पूजा पाठ कर रहे एक साधु को बाहर निकाल कर गुफा की तलाशी ली तो सब सन्‍न रह गए। गुफा के अंदर ऐशो-आराम की हर सुविधा थी। दरअसल मामला इसलिए भी गंभीर है क्‍योंकि साधु ने समाधि लेने की बात कहते हुए गुफा में प्रवेश किया था। कुछ स्‍थानीय लोगों को जब साधु की नीयत पर शक हुआ तो उन लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। साथ ही गुफा के उपर बनी दीवार के धंसने जैसी संभावित दुर्घटना को देखते हुए गुफा में बैठने से मना किया।

    समाधि के नाम पर गुफा में बैठा था साधू, अंदर का इंतजाम देख दंग रह गई पुलिस

    जानकारी के मुताबिक धूणेश्‍वर महादेव मंदिर के 7 से 8 फुट नीचे बनी गुफा में साधु के वेश में पाली जिले के धाकड़ी गांव निवासी बंशी ने कब्‍जा कर लिया था। उसने शुरू में तो समाधि की बात कही थी लेकिन जब पुलिस गुफा में घुसी तो दंग रह गई। गुफा के अंदर शानदार एलईडी टीवी लगी थी। गुफा में एयरकंडीशनर लगाने की तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मंदिर से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उन्हें गुफा में बैठकर पूजा पाठ करने से मना करते हुए पाबंद किया।

    ग्रामीणों में जीवित समाधि की चर्चा आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में साधु बंशी भारती के जीवित समाधि लेने की चर्चाएं चल रही थी। कुछ लोगों ने इस बात को महज अफवाह बताया। वहीं कुछ ग्रामीण साधु के जीवित समाधि लेने की बातें भी कर रहे थे। कुड़ी थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि साधु बंशी को भूमिगत गुफा की बजाय बाहर मंदिर परिसर में ही खुले में बैठ कर पूजा पाठ करने की हिदायत दी। साथ ही गुफा के ऊपर बनी दीवार के धंसने जैसी संभावित दुर्घटना को देखते हुए गुफा में बैठने से मना किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+