पहले नॉर्मल बातचीत की और फिर 'एक मूवी क्लिप', फ्लाइट में स्टील कंपनी के CEO ने की महिला से छेड़छाड़
Steel Firm CEO Dinesh Saraogi: फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न का आरोप स्टील कंपनी के सीइओ दिनेश सरावगी पर लगा है। महिला ने अपनी शिकायत में सीईओ सरावगी पर अश्लील मूवी दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
दिनेश सरावगी ओमान स्थित वल्कन ग्रीन स्टील के सीईओ हैं। 65 वर्षीय सरावगी को लेकर महिला ने आरोप लगाया है कि सरावगी ने पहले फ्लाइट में नॉर्मल बातचीत शुरू कि फिर उसे अपने फोन पर एडल्ट मूवी क्लिप दिखाई और छेड़छाड़ की।

इंटरनेशनल फ्लाइट में छेड़छाड़
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला यात्री ने दावा किया है कि उसके साथ ये घटना कोलकाता से अबू धाबी की उड़ान के दौरान हुई। अब केस महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोलकाता के बिधाननगर सिटी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। जो कि कोलकाता में ही रहते हैं।
सीईओ के खिलाफ केस दर्ज
महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महिला ने बताया कि दिनेश सरावगी ने कोलकाता से अबू धाबी की फ्लाइट के दौरान बातचीत शुरू की। और फिर फोन निकालकर उसे पॉर्न मूवी क्लिप दिखाकर छूने लगे।
जानिए महिला ने क्या कहा?
आरोप लगाने वाली महिला की एक्स प्रोफाइल के मुताबिक वह हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस की सह-अध्यक्ष हैं और वह सिटिजन फॉर लीडरशिप की को-फाउंडर भी रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया, "पहले वो अपने बारे में बता रहे थे, हॉबी और फैमिली बैकग्राउंड को लेकर नॉर्मल बातचीत कर रहे थे।
महिला ने लिखा, "उसने मुझे मूवी क्लिप दिखाने के लिए अपना फोन और इयरफ़ोन निकाला! फिर छूना शुरू कर दिया। मैं सदमे में और डरी हुई थी। मैं आखिरकार वॉशरूम भाग गई और एयर स्टाफ से शिकायत की।"
अपनी पोस्ट में महिला ने जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन भाजपा सांसद नवीन जिंदल को भी टैग किया था, जिसमें उनसे सरावगी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया था, जिनके बारे में उसने दावा किया था कि वह उनकी कंपनी के शीर्ष अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications