'बदला ले रही हूं...' सामने आया मोहम्मद शमी की बीवी का नया VIDEO, आखिर किसे बर्बाद करने की हो रही है बात?
वर्ल्ड कप में जिस दिन से फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी का बोलबाला हुआ, बस उसी दिन से हसीन जहां के भी चर्चे जोरों-शोरों से होने लगे। हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद उन्होंने भी इस उपलब्धि पर शमी को बधाई दी थी। इसके बाद उनका एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें वे तेरे नाम से ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे गाने पर लिप सिंक करती दिखीं। ऐसे में हर कोई समझ गया कि इनडायरेक्टली उनका इशारा शमी की ओर है।
अब हसीन जहां का एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। ये वायरल क्लिप है, जिसे डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने हसीन के इस क्लिप को लाइक भी किया है। ये क्लिप अन्य क्लिप्स से कुछ अलग है। इसके पीछे की वजह कंटेंट है।

हसीन जहां अपने वायरल वीडियो में किसी डायलॉग पर लिप सिंकिंग करती दिख रही हैं। हसीन जहां बोलती हैं कि मैं बदला ले रही हूं। जब उनके बगल में बैठी लड़की पूछती है कि क्या कर रहा है भाई, तो वे कहती हैं कुछ नहीं बदला ले रहा हूं। फिर वो बोलती है क्या बदला ले रहा है। किससे भाई? हसीन कहती हैं कि समय से।
इसके बाद हसीन मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि समय ने हमें बर्बाद किया है, अब हम समय को बर्बाद करेंगे। इसके बाद हसीन जहां और बगल में बैठी लड़की दोनों ही ठहाके मार-मारकर हंसने लगते हैं। वीडियो वायरल क्या हुआ, इसपर कमेंट सेक्शन की बाढ़ सी आ गई। एक यूजर ने कहा कि हां आपने शमी भाई को बर्बाद किया है, तो अब वक्त आपको बर्बाद करेगा ही।
एक और यूजर ने कहा कि भाभी जी काफी अच्छी रील है लेकिन समय को बर्बाद ना करो समय आप ही का है। वहीं कईयों ने तो कमेंट सेक्शन में बच्ची से उनका रिश्ता पूछा। कईयों ने सवाल उठाए कि क्या ये आपकी बेटी है? एक ने कहा कि मुंह में समय लेकिन दिल में शामी है। बोलो क्या ही मुश्किल है। इसी तरह से न जाने कितने सोशल मीडिया यूजर्स ने शमी की बीवी के रील पर चुटकी ली।
यहां देखें हसीन जहां का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications