Odisha CM Oath: ओडिशा को 24 साल बाद मिला नया सीएम, दो डिप्टी CM सहित इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

Odisha CM Oath Ceremony: ओडिशा में पहली बार 'कमल' खिला है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंधी के आगे बीजू जनता दल का 24 साल का शासन खत्म हो गया है, जिसके बाद ओडिशा को मोहन चरण मांझी के रूप में नया सीएम मिला है।

बुधवार को आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण के बाद ओडिशा में सीएम पद के लिए मोहन मांझी ने शपथ ग्रहण की। भुवनेश्वर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा ने भी पद की शपथ ली।

Odisha CM Oath

इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

ओडिशा की कैबिनेट में सीएम समेत कुल 16 लोग शामिल हुए हैं। सीएम, दो डिप्टी के अलावा सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।

इसी के साथ गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज और प्रदीप बालसामंता ने भी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन को भी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। भुवनेश्वर में शपथ ग्रहण समारोह केदौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे।

4 बार के विधायक बड़े आदिवासी नेता मांझी

बता दें कि ओडिशा के नए सीएम मोहन मांझी बड़े आदिवासी नेता हैं और 4 बार के विधायक हैं। वहीं डिप्टी सीएम बने कनक वर्धन सिंह 1995 से विधायक बनते आ रहे हैं। साथ ही गठबंधन सरकार में दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह पटनागढ़ सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। वहीं ओडिशा बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

इसके अलावा डिप्टी सीएम प्रवाति परीदा नीमपाडा सीट से पहली बार विधायक चुनीं गईं हैं। वो पेशे से ओडिशा हाईकोर्ट की वकील हैं। साथ ही प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+