Mohan Charan Majhi Life: मोहन माझी ने स्पीकर पर क्यों फेंकी थी दाल? 9 माह बाद बन गए ओडिशा CM
Mohan Charan Majhi Chief Minister Odisha: 11 जून 2024 को ओडिशा सीएम बनने से पहले 52 वर्षीय मोहन चरण माझी उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब सितंबर 2023 में इन्होंने ओडिशा विधानसभा स्पीकर पर कथित तौर से दाल फेंक दी थी।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में 147 में से 78 सीटें जीतकर सत्ता में पहली बार भाजपा आई। खास बात यह है कि भाजपा की इस जीत से ओडिशा में नवीन पटनायक का 24 साल पुराना राज चला गया।

मोहन चरण माझी, विधायक क्योंझर
पिछले साल ओडिशा की क्योंझर सीट से विधायक मोहन चरण माझी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक के आसन की ओर कथित तौर दाल फेंकने के मामले ने तूल पकड़ा और इन्हें विधानसभा सत्र की बाकी अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया था।
विधानसभा में लेकर आए थे दाल
ओडिशा विधानसभा स्पीकर पर दाल फेंकने वाले प्रकरण में मोहन चरण माझी के साथ भाजपा के दूसरे विधायक मुकेश महालिंग भी थे। हालांकि माझी ने दाल फेंकने के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि उन्होंने स्पीकर के आसन की ओर दाल नहीं फेंकी बल्कि वे तो विधानसभा अध्यक्ष मलिक उपहार में देने के लिए दाल लेकर आए थे, क्योंकि उनको बहुत पसंद है।

मोहन चरण माझी का जीवन परिचय
जन्म-6 जनवरी 1972
15वें नंबर मुख्यमंत्री बने
शपथ-12 जून 2024
विधायकी-चार बार एमएलए बने
पहला चुनाव-साल 2000 में जीता
पत्नी का नाम-गुनाराम माझी
कुल संपत्ति- 1.97 करोड़ रुपए
कुल कर्ज- 95.58 लाख रुपए
शिक्षा-स्नातक
सफर- सरपंच से मुख्यमंत्री
चार बार विधायक रह चुके हैं मोहन चरण माझी
मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के दिग्गज नेता हैं। ओडिशा की क्योंझर सीट से साल 2000 में पहली बार विधायक बने थे। फिर साल 2004, 2019 और 2024 में भी जीते। साल 2024 में बीजेपी के मोहन चरण माझी को 87,815 वोट मिले जबकि बीजद के मीना माझी 76,238 वोट प्राप्त किए। जीत का अंतर 11 हजार 577 वोट रहा।
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
कुल सीटें 147
भाजपा-78
बीजद- 51
कांग्रेस-14
अन्य -4












Click it and Unblock the Notifications