पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे मोहन भागवत
नई दिल्लीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती हैं। यूरीन में इनफैक्शन की वजह से सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, उनकी सेहत सामान्य बनी हुई है। चिंता की कोई बात नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं लेकिन सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

अटल बिहार वाजपेयी का हाल-चाल जानने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शाम चार बजे एम्स पहुंचे।बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शाम 6 बजे एम्स जाएंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी एम्स पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- बंपर वैकेंसी: बैंक ऑफ बड़ौदा में PO के 600 पदों पर आज से करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications