VIDEO: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, बोले- हर घर तिरंगा फहराएं, राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं
आजादी के 75वें महोत्सव पर पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी इस अभियान में शामिल हुआ है।
नई दिल्ली, 13 अगस्त: नई दिल्ली, 13 अगस्त: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी इस अभियान में शामिल हुआ है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया है। आरएसएस ने तिरंगा फहराते हुए वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं, राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं। मोहन भागवत ने भी अपने प्रोफाइल में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। आरएसएस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की डीपी में तिरंगे की फोटो लगी है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आरएसएस ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की डीपी लगाई है।
एक करोड़ राष्ट्रीय ध्वज बेचे
भारतीय डाक सेवा ने भी इसमें नया कीर्तिमान रचा है। विभाग के मुताबिक, उन्होंने 10 दिन की छोटी अवधि में एक करोड़ राष्ट्रीय ध्वज बेचे हैं। इसमें 1.5 लाख डाकघरों पर ऑनलाइन बिक्री और ऑनलाइन ऑर्डर शामिल है। गुरुवार को संचार मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी।
हर घर तिरंगा अभियान
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के जरिए 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में जुटा है। उनका मकसद हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ना है। इसके तहत 10 दिनों की छोटी अवधि के अंदर एक करोड़ से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज बेचे गए। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बिक्री शामिल है। इन झंडों की कीमत विभाग ने 25 रुपये तय की है।
यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga campaign: अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, लोगों से की यह अपील












Click it and Unblock the Notifications