मोहम्मद शमी की 'हसीन' बॉलीवुड में करने जा रही हैं धमाकेदार एंट्री, 'फतवा' से मिला ब्रेक

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी का पत्नी हसीन जहां अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। पूर्व मॉडल और आईपीएल चीयर्स लीडर रह चुकी ह सीन जहां बॉलीवुड फिल्म फतवा के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। पति के साथ विवाद के बाद चर्चा में आईं हसीन जहां ने बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इन दिनों वो जिम में खूब पसीना बहा रही हैं।

बॉलीवुड में हीन जहां की इंट्री

बॉलीवुड में हीन जहां की इंट्री

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अमजद खान ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया है। इस फिल्म में वो एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाएगी। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। फिल्म के बारे में हसीन जहां से बताया कि वो अपने और अपनी बच्ची के लिए फिर से काम शुरू करना चाहती हैं।

केस लड़ने के लिए चाहिए पैसा

केस लड़ने के लिए चाहिए पैसा

उन्होंने कहा कि मुझे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी पैसों की जरूरत होगी इसलिए मैंने अपने करियर को फिर से बनाने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट भी करवाया है। इस फोटोशूट के वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए।

स्क्रिप्ट की डिमांड पर हसीन जहां को मिला रोल

स्क्रिप्ट की डिमांड पर हसीन जहां को मिला रोल

वहीं फिल्म 'फतवा' के डायरेक्टर अमजद खान ने कहा कि उन्होंने हसीन जहां को इसलिए साइन नहीं किया, क्योंकि वो पिछले कुछ दिनों में विवादों में रही, बल्कि वो पहले से उन्हें जानते हैं और स्क्रिप्ट की डिमांड पर हसीन जहां को इस किरदार के लिए चुना गया। फिल्म दंगेपर आधारित है, जो पश्चिम बंगाल से शुरू होकर पूरे देश में फैल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+