पत्नी के आरोपों पर बोले मोहम्मद शमी- शक्की है हसीन जहां, ऐसा नंगापन करेगी पता नहीं था
Recommended Video

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिंदगी में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी पत्नी हसीन जहां हर दिन नए-नए आरोप लगी हैं। लेकिन अब मोहम्मदी शमी ने भी मोर्चा संभाल लिया है और पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने खुलकर सामने आ रहे हैं। अलग-अलग चैनलों को दिए गए खास इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने हसीन जहां की पोल खोली। आजतक से बातचीत में शमी ने कहा कि 'अब गृहस्थी बचाने की कोशिश खत्म।' शमी ने कहा 'हसीन पर मैंने एक साल में डेढ़ करोड़ खर्चे कर दिए हैं। वह मेरे कार्ड से शॉपिंग करती थी। मैंने हमेशा परिवार की जिम्मेदारियां निभाई हैं और अगर मैं गुनहगार साबित हुआ तो मुझे फांसी पर लटका देना।' विस्तार से जानिए और क्या कहा मोहम्मद शमी ने

शक्की है हसीन जहां, झूठे आरोप लगाना उसका शौक
हसीन जहां के बारे में खुलासा करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि 'मेरी बीवी हमेशा से शक्की थी और आरोप लगाना उसका शौक है। मेरे पास भी व्हाट्सएप मेसैज का प्रूफ है, हसीन झूठी है। हसीन को दुबई की मेरी हर गतिविधि की जानकारी थी। शमी ने खुलासा करते हुए कहा कि हसीन ने मुझसे दुबई से डायमंड और गोल्ड मंगवाए थे और उसको सरप्राइज देने के लिए वीजा लगवाया। कोई है जो हसीन को भड़का रहा है।

रो पड़े शमी और कहा- पता नहीं था हसीन इतने नंगेपन पर उतर आएगी
इंडिया न्यूज के एंकर दीपक चौरसिया के प्रोग्राम में पहुंचे शमी ने हसीन जहां को लेकर कई अहम बातें बतायी। इस दौरान वो फूटकर रो पड़े। रोते-रोते उन्होंने कहा कि 'मुझे अपनी बेटी का भविष्य देखना था। नहीं पता था कि ये (हसीन जहां) इस नंगेपन पर उतरेगी।'

बीसीसीआई ने की जल्दबाजी
शमी ने बीसीसीआई के अनुबंध में नाम नहीं आने पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में बोर्ड ने जल्दबाजी की है जबकि वह पहले से कहते आए है कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों की जांच बारीकी से की जाए। जांच का वह पूरी तरह से समर्थन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications