केजरीवाल के आरोप के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ModiTakesBribes
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते समय 25 करोड़ रुपए की घूस ली थी। इसके लिए उन्होंने कुछ दस्तावेज भी दिखाए।
नई दिल्ली। मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाया गया था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे यह साबित होता है कि पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते समय 25 करोड़ रुपए की घूस ली थी। इसके लिए उन्होंने कुछ दस्तावेज भी दिखाए।
जब से अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर घूस लेने का आरोप लगाया है, उसके कुछ देर बाद से ही ट्विटर पर #ModiTakesBribes ट्रेंड करने लगा।
शिरीश कुंडर नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा अगर मोदीजी 4,500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अपने इस 25 करोड़ रुपए को लाइन में खड़े होकर बदलवाएंगे तो उन्हें इसमें 55,555 दिन यानी 152 साल लग जाएंगे।
आदित्य मेनन नाम के एक शख्स ने लिखा है- बिरला ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट का कहना है कि गुजरात सीएम का मतलब है गुजरात अल्कालीज एंड केमिकल्स है। इस तरह देखा जाए तो यह एक विरोधी कंपनी है, तो आखिर कोई अपनी विरोधी कंपनी को 25 करोड़ रुपए की रिश्वत क्यों देगा?
भानू नाम के एक अकाउंट से ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने कहा था न भ्रष्टाचार करूंगा, न करने दूंगा। उन्होंने लिखा- ठीक बात है, सहारा और आदित्य बिड़ला से करोड़ों लेने के बाद कहां जरूरत है।
वहीं कुछ लोग केजरीवाल का विरोध करते हुए भी #ModiTakesBribes टैग से ट्वीट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications