सात मंत्रियों को मोदी ने रोका अमेरिका जाने से

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी जो इस समय अपनी अमेरिका यात्रा पर हैं, अपने कैबिनेट के मंत्रियों की अमेरिकी यात्रा को कैंसिल करा कर अमेरिका गए हैं।

Seven Ministers cancel their trip

फर्स्‍ट पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी के कैबिनेट मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, अनंत गीते, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमन को न्‍यूयॉर्क में होने वाले 'इंडिया इनवेस्‍टमेंट फोरम' में हिस्‍सा लेना था।

गौरतलब है कि इस समय सुषमा स्‍वराज न्‍यूयॉर्क में ही हैं। लेकिन वह भी यूएन की समिट में हिस्‍सा लेने गई हैं।

इन सभी मंत्रियों को इस कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से निमंत्रण भी दिया गया था। कुछ मंत्रियों ने तो अपनी मौजूदगी के लिए हामी भी भर दी थी। लेकिन मोदी की वजह से इन मंत्रियों को अपना अमेरिकी दौरा कैंसिल करना पड़ा।

'इंडिया इनवेस्‍टमेंट फोरम' दुनिया की सबसे बड़ी समिट है और इसमें सबसे बड़ी कंपनियां अपनी शिरकत करती हैं।

इस समिट के आयोजकों में से एक आयोजक की ओर से फर्स्‍ट पोस्‍ट को जानकारी दी गई है, 'इन सभी मंत्रियों ने अपना नाम वापस लिया क्‍योंकि प्रधानमंत्री की ओर से ऐसा अनुरोध किया गया था।'

इस आयोजक के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अब फैसला किया है कि वह अपने सभी मंत्रियों के दौरे से जुड़े हर फैसले को खुद लेंगे और इस बात पर नजर रखेंगे कि भारत से बाहर किस तरह से भारत की छवि पेश की जा रही है।'

मोदी इस बात को सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि अमेरिका की बिजनेस कम्‍यूनिटी को वह सही तरीके से आकर्षित कर सकें। मोदी वाशिंगटन में यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित समारोह में उपस्थित रहेंगे और इस काउंसिल को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+