एक सिपाही के जवाब ने प्रधानमंत्री को सोचने पर किया मजबूर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के शुरुआत की थी तो उन्हें शायद इसका एहसान नहीं रहा होगा कि उनकी सुरक्षा के चलते भी गंदगी एक कारण बन रही है। जी हां महात्मा गांधी की जयंती के मौके जब प्रधानमंत्री दिल्ली के पुलिस स्टेशन पर सफाई करने पहुंचे तो पुलिस के सिपाही ने प्रधानमंत्री को ऐसा जवाब दिया कि उन्हें अपनी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या को कम करने पर सोचना पड़ा।

pm security

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के मौके पर पुलिस स्टेशन पहुंचक जब प्रधानमंत्री ने सिपाही से पूछा कि पुलिस स्टेशन को साफ क्यों नहीं रखते हो तो सिपाही ने बड़ी निर्भीकता से जवाब दिया कि ज्यादातर पुलिस वाले आपके रूट की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में पुलिस स्टेशन को साफ करने का समय किसी को नहीं मिलता। इस जवाब को सुनने के बाद प्रधानमंत्री सीधे राजघाट के लिए रवाना हो गये। लेकिन इस जवाब ने कहीं न कहीं प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या को कम करने पर विचार करने को मजबूर किया।

दरअसल प्रधानमंत्री दिल्ली में जिन रास्तों से गुजरते हैं वहां हर बैरिकेडिंग पर तकरीबन पचास पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इस वाकये के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में बात की। इसके बाद 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को प्रधानमंत्री के रूट की सुरक्षा में आवश्यकतानुसार ही पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+