Modi Surname Case: राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक तो बोली कांग्रेस सत्यमेव जयते!

मोदी सरनेम विवाद केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को देश की सर्वोच्‍च्‍च न्‍यायालय से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही न्‍यायाधीशों की खंडपीठ ने सवाल पूछा है कि आखिर निचली अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी?

Rahul Gandhi

वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी और उसके सांसद, विधायक और नेता खुशी से झूम उठे और सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाते नजर आए।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करते हुए‍ लिखा - यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते - जय हिंदवहीं कांग्रेस पार्टी के राज्‍य सभा सदस्‍य जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य और न्याय की मजबूत पुष्टि है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयराम नरेश ने आगे भाजपा की मशीनरी के अथक प्रयासों के बावजूद न्‍यायिक प्र‍क्रिया में राहुल गांधी ने अपना विश्वास रखने का विकल्प चुनते हुए टूटने या झुकने से इनकार कर दिया है।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा और उसके समर्थकों के लिए एक सबक बनने दें। आप अपना सबसे बुरा काम कर सकते हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सरकार और एक पार्टी के रूप में आपकी विफलताओं को उजागर करना और उजागर करना जारी रखेंगे। उन्‍होंने आगे लिखा हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और अपनी न्‍यायिकक संस्थाओं में विश्वास बनाए रखेंगे जिन्हें आप इतनी बेताबी से नष्ट करना चाहते हैं। सत्यमेव जयते!

बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के कोलार में ये मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था, इस बयान के चार साल बाद इससे संबंधित मानहानि केस में सूरत की निचली अदालत ने कांग्रेस नता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि उसी दिन राहुल गांधी को अग्रिम जमानत मिल गई थी। वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है। जिसके बाद अब लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्‍यसता बहाल होने का रास्‍ता साफ हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+