मोदी का मौलानाओं से वादा, राम मंदिर नहीं होगा लोकसभा का चुनावी एजेंडा
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार बनने से पहले नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में मुस्लिम मौलानाओं के साथ गुप्त बैठक की थी।
इस गोपनीय बैठक में मोदी ने मुस्लिम मौलानाओं से वादा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या का राम मंदिर भाजपा के चुनावी एजेंडे में शामिल नहीं होगा। एक समाचार चैनल के मुताबिक मोदी ने गांधीनगर में रमजान के आखिरी हफ्ते में मुस्लिम मौलानाओं से मिलें और तकरीबन डेढ़ घंटे तक मुलाकात की।

इस बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य भी शामिल हुए थे। बैठक में शामिल हुए मुस्लिम नेताओं ने बताया कि मोदी ने उनसे कहा था कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने 6 साल के कार्यकाल में अयोध्या के मुद्दे को हल नहीं कर पाए तो मुस्लिम अब चिंतित क्यों हैं।
मोदी ने कहा कि अयोध्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाएंगी। बताया जा रहा है कि मोदी लगातार मुस्लिम नेताओं के साथ गुप्त बैठकें कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications